शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.66% ऊपर

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले अच्छे संकेतों के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

हांग कांग के अलावा बाकी सभी बाजार हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.25 बजे कल की बढ़त को खत्म करते हुए हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 17.33 अंक या 0.07% गिर कर 23,377.06 के स्तर पर पहुँच गया है। जापान के निक्केई (Nikkei) 23.55 अंक या 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 16,987.16 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.16% ऊपर चल रहा है। आज बाजार की नजर चीन में आज आने वाले जीडीपी आँकड़ों पर रहेगी। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.28% की बढ़त दिखा रहा है। द. कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट (KOSPI Composite) 0.39% की मजबूती दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.66% की तेजी के साथ 9,281.96 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!