शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 28,000 के नीचे

दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25% की गिरावट दर्ज की गयी। कल की शानदार बढ़त को खत्म करते हुए बीएसई सेंसक्स (Sensex) 66.51 अंक या 0.24% गिर कर 27,984.37 पर बंद हुआ। आज इसका दिन का उच्च स्तर 28,131.07 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 27,926.17 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सत्र के दौरान 8,698.75 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 8,636.70 तक फिसला। अंत में निफ्टी 18.80 अंक या 0.22% की कमजोरी के साथ 8,659.10 पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण बाजार पर दबाव बढ़ गया। आज के कारोबार में एफएमसीजी, रियल्टी, बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंस और कैपिटल गुड्स क्षेत्र के शेयरों में बिकावाली देखने को मिली। दूसरी ओर पावर, संचार, फार्मा, ऊर्जा और ऑयल और गैस शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिखी। इंडिया विक्स सूचाकांक 0.51% ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार मिला-जुला बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार में सुस्त कारोबार हो रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.06% और बीएसई स्मॉल कैप 0.55% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिड 100 0.08% गिर कर बंद हुआ जबकि निफ्टी स्मॉल 100 0.70% की मजबूती रही।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में विप्रो में 2.74%, ल्युपिन में 2.04%, अदाणी पोर्ट्स में 1.74%, गेल में 1.48%, पावर ग्रिड में 0.96% और सन फार्मा में 0.87% की बढ़त आयी। आईटीसी में 2.44%, आईसीआईसीआई बैंक में 2%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.28%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1%, एसबीआई में 0.82% और एशियन पेंट्स में 0.65% की गिरावट रही। निफ्टी के 51 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर और 25 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!