शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार हुआ मजबूती के साथ बंद, डॉव जोंस 40 अंक चढ़ा

कच्चे तेल के दाम में आयी मजबूती से बुधवार को अमेरिकी बाजार को सहारा मिला।

कच्चे तेल के दाम पिछले 15 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये, जिससे अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से फाइनेंशियल शेयरों में भी मजबूती आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.68 अंक (0.22%) की बढ़त के साथ 18,202.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.57 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 5,246.41 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 4.69 अंक (0.22%) की मामूली बढ़त के साथ 2,144.29 पर बंद हुआ। बुधवार को कच्चे तेल के भाव में 2.54% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.60 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 1.88% की मजबूती आयी और यह 52.67 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार में भी बढ़त आयी। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!