शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले जुले, हैंग-सेंग (Hang Seng) 0.57% ऊपर

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है।

चीन और सिंगापुर के अलावा बाकी सभी बाजार हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.35 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 132.21 अंक या 0.57% चढ़ कर 23,437.18 के स्तर पर पहुँच गया है। जापान के निक्केई (Nikkei) 175.14 अंक या 1.03% की शानदार बढ़त के साथ 17,174.05 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.24% नीचे चल रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.05% की मामूली गिरावट दिखा रहा है। द. कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट (KOSPI Composite) 0.01% की हल्की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.23% की तेजी के साथ 9,305.71 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!