शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) 145 अंक चढ़ा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज के कारोबार में 28,212.50 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 28,031.57 तक फिसला। अंत में सेंसेक्स 145.47 अंक या 0.52% चढ़ कर 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी आज 40.30 अंक या 0.47% चढ़ कर 8,699.40 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 8,727.00 का रहा। दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 8,678.30 का रहा। तेजी के इस मौहाल में बैंकिंग, दूरसंचार, वित्त, धातु, उपभोक्ता टिकाऊ और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इंडिया विक्स सूचकांक 3.06% गिर कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.06% और बीएसई स्मॉलकैप 0.50% की तेजी दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.38% और निफ्टी स्मॉल 100 0.77% ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो अदाणी पोर्ट्स में 5.10%, आईसीआईसीआई बैंक में 4.72%, एसबीआई में 2.02%, एचडीएफसी में 1.26%, एलटी में 1.23% और ओएनजीसी में 1.02% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 0.68%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.64%, टाटा मोचर्स 0.54%, सन फार्मा 0.49%, इन्फोसिस 0.45% और एचडीएफसी बैंक में 0.25% की गिरावट दिखी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 29 शेयर आज हरे निशान पर, 20 लाल निशान पर बंद हुए जबकि 2 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!