शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार में कमजोरी, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.53% फिसला

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

चीन और जापान के अलावा बाकी सभी बाजार लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.35 बजे कल की शानदार तेजी के बाद आज जापान के बाजार निक्केई (Nikkei) में 50.03 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 17,285.53 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.31% ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.53% फिसल कर 2,827.72 पर आ गया है। द. कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट (KOSPI Composite) 0.42% की हल्की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.12% गिर कर 9,306.49 पर कारोबार कर रहा है। हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) आज बंद है। कच्चे तेल के भाव में आयी गिरावट के कारण बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं डॉलर यूरो में कमजोरी आने के बाद 7 महीनों की उच्च स्तर पर पहंच गया है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!