शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 16.64 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

माइक्रोसोफ्ट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और मैकडॉनल्ड्स की आय से कल नैस्डेक हेल्थकेयर और वित्तीय शेयरों में आयी कमजोरी के प्रभाव से बाहर निकलने में कामयाब रहा और बढ़त के साथ बंद हुआ। कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में डॉव जोंस में 0.04%, नैस्डेक में 0.8% और एसऐंडपी में 0.4% की बढ़त आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 16.64 अंक (0.09%) की गिरावट के साथ 18,145.71 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 15.57 अंक (0.30%) की बढ़त दिखी और यह 5,257.40 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 0.18 अंक (0.01%) गिर कर 2,141.16 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 597 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.43% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.85 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.77% की मजबूती दिखी और यह 51.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!