शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार हुआ, डॉव जोंस 77 अंक ऊपर

सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें एसऐंडपी अपने 2 हफ्तों के उच्च स्तर पर बंद हुआ।

बेहतर कमायी आँकड़ों से एसऐंडपी ने यह स्तर छुआ है। इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में 580 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 77.32 अंक (0.43%) की बढ़त के साथ 18,223.03 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 52.43 अंक (1.00%) की बढ़त के साथ 5,309.83 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 10.17 अंक (0.47%) की मजबूती के साथ 2,151.47 पर बंद हुआ।
सोमवार को कच्चे तेल के भाव में 0.65% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.52 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 0.62% की कमजोरी आयी और यह 51.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!