शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 29 अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी आयी। ब्रिटेन के मजबूत विकास आंकड़ों से सरकार के ऋण में सबसे बड़ी दैनिक बिकवाली हुई।

अधिकारिक आंकड़ें बताते हैं कि पिछले तीन महीनों में ब्रिटेन की अर्थव्वस्था कमजोर हुई है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 29.65 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 18,169.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 34.3 अंक (0.65%) की कमजोरी दिखी और यह 5,215.97 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 6.39 अंक (0.30%) गिर कर 2,133.04 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 639 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 40 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.09% की मजबूती आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 49.72 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.97% की बढ़त दिखी और यह 50.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!