शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी कॉर्प (DB Corp) को 473 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने डीबी कॉर्प के लिए 473 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। जो मौजूदा भाव से 23% ज्यादा है।

बीएसई में शुक्रवार को 381.75 रुपये पर बंद हुआ। 20 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 447.85 रुपये तक ऊपर गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है, जबकि 01 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 286.55 रुपये का रहा था। डीबी कॉर्प देश की सबसे प्रमुख प्रिंट मीडिया कंपनी जो भारत के 14 शहरों में दैनिक भास्कर के 40 संस्करण, दिव्य भास्कर के 7 संस्करण और दिव्य मराठी के 7 संस्करण के साथ चार भाषाओं में 208 उप-संस्करणों का प्रकाशन करती है। तेजी से बढ़ रहे डिजिटल दर्शकों के कारण कंपनी का डिजिटल व्यापार भी तेजी से विकसित हो रहा है। कंपनी के 13 पोर्टल और 2 मोबाइल एप दैनिक और दिव्य भास्कर है। पिछले कुछ तिमाही में कंपनी को विकास की राह पर लाने के लिए कई पहल किया है जिसने अब नतीजें देना शुरू कर दिया है। कुल मिला कर कई आर्थिक सुधार की पहल, कृषि उत्पादन को सहारा देने के लिए अच्छा मॉनसून के साथ निकट भविष्य घरेलू ऑउटलुक काफी प्रोत्साहित और समग्र आर्थिक विकास के पूरक की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!