शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 18 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन अमेरिकी बाजार मामूली बदलाव के बाद सपाट बंद हुआ।

हाल ही में बड़े पैमाने पर कंपनियों के विलय और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आये एक नये मोड़ से बाजार सपाट रहा। एफबीआई ने हिलेरी क्लिंटन के निजी ई-मेल की जाँच क साथ ही उन्हें शुक्रवार को झटका दिया था।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 18.77 अंक (0.10%) की गिरावट के साथ 18,142.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.96 अंक (0.02%) की मामूली कमजोरी दिखी और यह 5,189.14 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 0.26 अंक (0.01%) की बहुत हल्की गिरावट के साथ 2,126.15 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 680 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.93% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 46.86 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 2.92% की गिरावट दिखी और यह 48.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!