शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट खुला बाजार, निफ्टी (Nifty) 8,650 के नीचे

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex)पिछले 27,930.21 के बंद स्तर के मुकाबले आज 35.97 चढ़ कर 27,966.18 पर खुला। लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.10 बजे सेंसेक्स 7.08 अंक या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 27,923.13 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 8.45 अंक या 0.10% की हल्की मजबूती के साथ 8,634.15 पर चल है। इंडिया विक्स सूचकांक 1.56% ऊपर चल रहा है। संचार, मेटल शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर बैंकिंग, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में गिरावट है।

छोटे-मंझोले शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई मिडकैप 0.12% की बढ़त है, जबकि बीएसई स्मॉल कैप में 0.09% की गिरावट है। निफ्टी मिड 100 में 0.19% और निफ्टी स्मॉल 100 0.21% की तेजी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल में 1.67%, एचडीएफसी में 1.46%, ल्युपिन में 1.26%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.21%, मारुति में 1.17% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.78% की बढ़त है। गिरने वाले शेयरों की बात करें ओएनजीसी में 2.21%, ऐक्सिस बैंक में 1.76%, इन्फोसिस में 0.85%, सनफार्मा में 0.69%, टीसीएस में 0.67% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.51% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 32 शेयर हरे और 19 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!