शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang Seng) 302 अंक टूटा

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

अमेरिकी बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर एशियाई बाजरों पर दिख रहा है। आज सभी बाजार लाल निशान पर है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.25 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 302.16 अंक या 1.31% की भारी गिरावट के साथ 22,844.91 के स्तर पर आ गया है। वहीं जापान का निक्केई (Nikkei) 302.16 अंक या 1.31% फिसल कर 17,200.61 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.19% की गिरावट के साथ 3,116.53 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.42% की कमजोरी दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 25.93 अंक या 1.24% नीचे है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 1.10% गिर कर 9,178.62 पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!