शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 243 अंक टूटा

बुधवार को वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

अमेरिका में अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अनिश्चता बनी हुयी है जिसका असर वैश्विक बाजर सहित घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 197.29 अंक टूट कर 27,679.32 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) की शुरुआत भी 8,550 के नीचे हुई। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.25 बजे सेंसेक्स 243.10 अंक या 0.87% गिर कर 27,633.51 पर चल रहा है। निफ्टी भी 83.95 अंक या 0.97% की गिरावट के साथ 8542.30 पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडिया विक्स सूचकांक 6.87% चढ़ कर 16.8175 पर है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 8 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 66.78 पर खुला। 

आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी दाबव है। बीएसई मिडकैप इस समय 1.17% की और बीएसई स्मॉलकैप में 1.12% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.33% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.26% की कमजोरी है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.61%, एनटीपीसी में 1.26%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.78% और एशियन पेंट्स में 0.27% की बढ़त है। दूसरी ओर ओएनजीसी में 2.32%, एसबीआई में 2.13%, कोल इंडिया में 1.77%, गेल में 1.69%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.60% और टाटा मोटर्स में 1.50% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 45 शेयर लाल निशान और केवल 6 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!