शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, निफ्टी (Nifty) 8,450 के नीचे

शुक्रवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

सुबह हल्की बढ़त खुलने के बाद दिन बढ़ने के साथ ही बाजार में गिरावट शुरू हो गयी। यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ गया। आज बाजार 2.5% गिर कर बंद हुआ। यह 2 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex)156.13 अंक या 0.57% फिसल कर 27,274.15 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,498.91 अंक का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 27,193.61 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 51.20 अंक या 0.60% की गिरावट के साथ 8,450 के नीचे बंद हुआ। सत्र के मध्य 8,504.00 अंक तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 8,400 तक फिसला। आज के कारोबार में फार्मा, मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बैंकिंग, ऑटो और संचार क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली दिखी दूसरी ओर एफएमसीजी, आईटी, और टेक्नोलॉजीज शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिया विक्स सूचकांक 2.32% ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोर कारोबर देखने को मिल रहा है। वहीं पूरे सप्ताह बाजार की चाल देखें को निफ्टी इस हफ्ते 2.3% और सेंसेक्स 2.4% गिरा है। जबकि बैंक निफ्टी 2.5% की गिरावट दर्ज की गयी है।

छोटे-मंझोले शेयरों में बिकावली का दबाव देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 1.34% की और बीएसई स्मॉलकैप में 2.20% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 1.48% और निफ्टी स्मॉल 100 2.78% नीचे बंद हुए।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 3.64%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.02%, विप्रो में 0.91%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.91%, ओएनजीसी में 0.78% और एशियन पेंट्स में 0.55% बढ़ कर बंद हुए। वहीं अब गिरने वाले शेयरों पर नजर डाले तो सन फार्मा में 7.41%, डॉ.रेड्डीज में 5.67%, ल्युपिन में 3.57%, कोल इंडिया में 3.44%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.86% और सिप्ला में 2.60% गिर कर बंद हुए। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 34 शेयर आज लाल निशान और 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"