शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, एसऐंडपी ने तोड़ा 35 साल से अधिक का रिकॉर्ड

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन भी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को एसऐंडपी लगातार नौवें सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ, जो पिछले 35 से अधिक वर्षों में इसमें गिरावट जारी रहने की सबसे लंबी श्रृंख्ला है। साथ ही यह 1928 से 14वीं बार है कि एसऐंडपी 500 एक पंक्ति में लगातार नौ सत्रों तक गिरा है। इसके अलावा नैस्डेक में भी शुक्रवार को लगातार नौवें और डॉव डोंस में सातवें सत्र में गिरावट आयी। गिरावट के इस सिलसिले का मुख्य कारण अनिश्चितताओं से भरपूर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हैं।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42.39 अंक (0.24%) की गिरावट के साथ 17,888.28 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 12.04 अंक (0.24%) की कमजोरी दिखी और यह 5,046.37 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 3.48 अंक (0.17%) की गिरावट के साथ 2,085.18 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.34% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 44.07 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.69% की गिरावट दिखी और यह 45.58 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!