शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार में हरियाली, निक्केई (Nikkei) 230 अंक उछला

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार में आज 0.5-1.25% की तेजी आयी है। कच्चे तेल के भाव में उछाल के कारण बाजार को सहारा मिला है। चीन के अलावा बाकि सभी बाजार हरे निशान पर है। भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 230.04 अंक या 1.36% चढ़ कर 17,135.40 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 105.13 अंक या 0.46% की तेजी के साथ 22,747.75 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.02% की मामूली गिरावट के साथ सपाट चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.49% ऊपर चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 15.18 अंक या 0.77% की बढ़त है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 0.1.15% की उछाल दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!