शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 258 अंक चढ़ा

लगातार पांच दिनों से जारी गिरावट को खत्म करते हुए सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।

एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकत और एफबीआई ने अपनी निजी ईमेल सर्वर जांच में संभावित आपराधिक आरोपों से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को क्लिनचिट दे दी है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार 27,274.15 के बंद स्तर के मुकाबले आज 278.12 अंक की शानदार बढ़त के साथ 27,552.27 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.20 258.07 अंक या 0.95% चढ़ कर 27,532.22 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) आज 8,500 रुपये के ऊपर खुला। फिलहाल निफ्टी 86.30 रुपये या 1.02% की तेजी के साथ 8,520.05 रुपये पर है। इंडिया विक्स सूचकांक 3.03% की गिरावट दिखा रहा है। आज बाजार को छोटे-मंझोले शेयरों से भी सहारा मिल रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 1.43% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.63% की बढ़त है। निफ्टी मिड 100 1.41% और निफ्टी स्मॉल 100 1.66% ऊपर चल रहा है। 

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ल्युपिन में 5.57%, आईटीसी में 2.95%, एसबीआई में 2.61%, डॉ.रेड्डीज में 1.73%, सन फार्मा में 1.69% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.67% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.70%, बजाज ऑटो में 0.65%, विप्रो में 0.45%, टीसीएस में 0.39%, एचडीएफसी में 0.28% और एल टी में 0.13% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 42 शेयर हरे और केवल 9 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!