शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग-सेंग (Hang Seng) 432 अंक टूटा

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

सभी बाजार लाल निशान पर है। भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 382.48 अंक या 2.23% गिर कर 16,788.90 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 432.94 अंक या 1.89% की गिरावट के साथ 22,476.53 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.77% की कमजोरी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 1.68% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 41.34 अंक या 2.06% की गिरावाट है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 2.07% की फिसला है। आज बाजार की नजर अमेरिकी में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर रहेगी। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!