शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डोनाल्ड ट्रम्प की जीत से चमका अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 256 अंक उछला

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की जीत हुई, जिससे कल अमेरिकी बाजार में शानदार उछाल आयी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा कर 45वें अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का ताज अपने नाम किया। बुधवार को हेल्थकेयर और फाइनेंशियल शेयरों में आयी 3% से अधिक मजबूती से डॉव जोंस 1% से अधिक चढ़ कर बंद हुआ। चुनावों से पहले माना जा रहा था कि यदि ट्रम्प जीतते हैं तो बाजार अनिश्चितताओं से भर जायेगा। साथ ही नतीजों से पहले हिलेरी को कई सर्वेक्षणों में बढ़त मिलती भी दिखायी गयी थी, मगर नतीजे इसके विपरीत निकले और बाजार ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल की।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 256.95 अंक (1.40%) की बढ़त के साथ 18,589.69 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 57.58 अंक (1.11%) की बढ़त के साथ 5,251.07 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 23.07 अंक (1.11%) की मजबूती के साथ 2,163.26 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 1,170 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन केवल 700 करोड़ शेयरों का रहा है।
बुधवार को कच्चे तेल के भाव में 0.64% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 45.27 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.69% ऊपर 46.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!