शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स (Sensex) 415 अंक ऊपर

बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) सोमवार 27,252.53 के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 27,605.05 पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 415.80 अंक या 1.53% चढ़ कर 27,668.33 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) आज मजबूती के साथ 8,555.60 पर खुला। फिलहाल निफ्टी 137.75 रुपये या 1.12% की तेजी के साथ 8,569.75 पर है। इंडिया विक्स सूचकांक 8.64% की भारी गिरावट दिखा रहा है।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 2.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.72% की बढ़त है। निफ्टी मिड 100 2.90% और निफ्टी स्मॉल 100 3.71% ऊपर चल रहा है।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 7.50%, सिप्ला बैंक में 6.18%, एसबीआई में 5.14%, अदाणी पोर्ट्स में 4.85%, आईसीआईसीआई बैंक में 3.85% और भारती एयरटेल में 3.60% की तेजी है। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 1.95%, इन्फोसिस में 0.59%, एचडीएफसी में 0.53%, एनटीपीसी में 0.13%, और आईटीसी में 0.14% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 45 शेयर हरे और केवल 6 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!