शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी शानदार तेजी, निफ्टी 8,500 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

बुधवार को आयी गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार से ही बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 265.15 अंक या 0.97% की बढ़त के साथ 27,517.68 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,743.46 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 27,457.05 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 93.75 अंक या 1.11% की मजबूती के साथ 8,525.75 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,598.45 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,510.70 तक फिसला। आज के कारोबार में धातु, बैंकर, पावर, रियल्टी, फार्मा, टेलीकॉम और उपयोगिताओं के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। दूसरी ओर ऑटो और आईटी शेयरों में कारोबार हल्का रहा। इंडिया विक्स सूंचकांक 6.99% गिर कर बंद हुआ।

छोटे-मंझोले शेयरों में भी आज खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप 1.65% और बीएसई स्मॉलकैप 1.75% ऊपर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 2.02% और निफ्टी स्मॉल 100 3.09% की मजबूती आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 9.27%, स्टेट बैंक में 8.41%, सिप्ला में 6.85%, कोल इंडिया में 4.91%, पावर ग्रिड में 4.38% और आईसीआईसआई बैंक में 3.91% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 3.50%, हीरो मोटोकॉर्प में 2.82%, ल्युपिन में 2.34%, एचडीएफसी में 2.28%, इन्फोसिस में 1.80% और बजाज ऑटो में 1.66% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 34 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!