शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त जारी, डॉव जोंस 218 अंक उछला

गुरुवार को अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल बैंकिंग सेक्टर के शेयर 2008 के वित्तीय संकट के बाद उच्चतम स्तर पर पहुँच गये। इससे डॉव जोंस अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ। दूसरी ओर तकनीकी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट आयी और एसऐंडपी 500 के वित्तीय शेयरों में 3.70% की मजबूती आयी।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 218.19 अंक (1.17%) की बढ़त के साथ 18,807.88 पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 42.27 अंक (0.80%) की गिरावट के साथ 5,208.80 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 4.22 अंक (0.20%) की मजबूती के साथ 2,167.48 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 1,230 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा औसतन 730 करोड़ शेयरों का रहा है।
गुरुवार को कच्चे तेल के भाव में 1.37% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.66 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 1.13% गिर कर 45.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!