शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.46% टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है। 

चीन और जापान के अलावा बाकी सभी बाजार लाल निशान पर है। भारतीय समय के मुताबिक 8.30 बजे हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 332.46 अंक या 1.46% की भारी गिरावट के साथ 22,506.62 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर येन में आयी कमजोरी के कारण जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 49.30 अंक या 0.28% की बढ़त के साथ 17,393.72 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.21% ऊपर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.94% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 17.87 अंक या 0.89% की गिरावाट है । ताइवान का ताइवान वेटेंड ( Taiwan Weighted) 187.79 अंक या 2.05% टूट कर 8,962 पर आ गया है। आज बाजार की नजर अमेरिकी में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर रहेगी। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!