शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 26,300 के नीचे

बुधवार को आखरी 1 घंटे में गिरावट आने से भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स करीब सवा 3 बजे तक हरे निशान पर रहा, मगर इससे पहले करीब 2.30 बजे ही सेंसेक्स नीचे गिरने लगा। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 5.94 अंक या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 26,298.69 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26621.40 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26239.21 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 3.15 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 8,111.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,210.05 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,089.40 तक फिसला। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, फार्मा, तेल एवं गैस, रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली दिखी, जबकि आईटी, उपभोक्ता विवेकाधीन, ऑटो और प्रौद्योगिकी शेयरों में मजबूती। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 3.18% की गिरावट के साथ 19.5025 पर बंद हुआ।

आज छोटे-मंझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार दिखने को मिला। बीएसई मिडकैप 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप 0.05% ऊपर बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.06% और निफ्टी स्मॉल 100 0.56% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एशियन पेंट्स में 5.12%, टीसीएस में 3.21%, मारुति में 2.91%, एचडीएफसी में 2.51%, भारती एयरटेल में 2.20% और पावर ग्रिड में 1.93% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में आईटीसी में 2.94%, डॉ रेड्डीज में 2.89%, सिप्ला में 2.55%, ल्युपिन में 2.27%, सन फार्मा में 2.13% और गेल में 1.71% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 19 शेयर हरे और 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!