शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त जारी, एसऐंडपी और डॉव जोंस नये रिकॉर्ड स्तर पर

औद्योगिक शेयरों में आयी तेजी से थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले बुधवार को एसऐंडपी और डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

हालांकि तकनीकी शेयरों में आयी कमजोरी से नैस्डेक मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ। 8 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बाद से एसऐंडपी 7% से अधिक ऊपर चढ़ा है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.31 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 19,083.18 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 5.67 अंक (0.11%) की कमजोरी के साथ 5,380.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) 1.78 अंक (0.08%) की मजबूती के साथ 2,204.72 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 650 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 810 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
गुरुवार को कच्चे तेल के भाव में 0.15% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.96 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.35% ऊपर 48.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!