शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 191.64 अंक गिरा

लगातार दो दिनों तक ऊपर चढ़ने के बाद गुरुवार को फिर से भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज बेहद मामूली गिरावट के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार से अंत तक लाल निशान पर ही रहा। आज विशेषकर आखरी आधे घंटे में इसमें भारी गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 191.64 अंक या 0.74% की कमजोरी के साथ 25,860.17 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26049.14 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 25810.97 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 67.80 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 7,965.50 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,024.85 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 7,952.55 तक फिसला। आज के कारोबार में धातु, सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और दूरसंचार शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि बैंकिंग, ऑटो, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 4.87% की गिरावट के साथ 17.1600 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप 0.11% की कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.17% और निफ्टी स्मॉल 100 0.03% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो पावर ग्रिड में 1.92%, बजाज ऑटो में 1.69%, टाटा स्टील में 1.50%, टीसीएस में 1.38%, इन्फोसिस में 1.33% और हीरोमोटोकॉर्प में 1.22% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में 3.89%, ऐक्सिस बैंक में 2.59%, सन फार्मा में 2.49%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 2.41%, गेल में 2.18% और अदाणी पोर्ट्स में 2.07% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 19 शेयर हरे और 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!