शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वास्थ्य शेयरों में मजबूती से अमेरिकी बाजार में आयी बढ़त

मंगलवार को स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी, जिससे अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ।

मगर तेल के दाम में भारी गिरावट के कारण ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी जिससे बाजार की तेजी सीमित रही। हाल ही में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डॉनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद बाजार में काफी तेजी आयी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 23.7 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 19,121.60 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 11.11 अंक (0.21%) की मजबूती के साथ 5,379.92 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) 2.94 अंक (0.13%) की मजबूती के साथ 2,204.66 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 670 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 780 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल कच्चे तेल के भाव में 4.09% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.23 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 4.01% गिर कर 46.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!