शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस पहुँचा रिकॉर्ड स्तर, नैस्डैक कंपोजिट 72 अंक गिरा

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बैंकिंग और ऊर्जा शेयरों में हुई बढ़त से डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

मगर तकनीकी शेयरों में आयी कमजोरी से नैस्डैक और एसऐंडपी कमजोरी के साथ बंद हुए। फेसबुक और माइक्रोसोफ्ट में कल गिरावट आयी जिससे नैस्डैक 14 नवंबर के बाद से अपने निचले स्तर पर बंद हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 68.35 अंक (0.36%) की बढ़त के साथ 19,191.93 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 72.57 अंक (1.36%) की कमजोरी दिखी और यह 5,251.11 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 7.73 अंक (0.35%) की गिरावट के साथ 2,191.08 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 913 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 796 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.17% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.06 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.02% की कमजोरी दिखी और यह 50.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!