शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक और टेलीकॉम शेयरों से आयी अमेरिकी बाजार में बढ़त

मंगलवार को बैंक और टेलीकॉम शेयरों आयी बढ़त से अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

इसके साथ ही डॉव जोंस फिर से एक नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। कल एसऐंडपी वित्तीय क्षेत्र में 1% की बढ़त हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद वित्तीय क्षेत्र में अब तक 15% की मजबूती आ चुकी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 35.54 अंक (0.18%) की बढ़त के साथ 19,251.78 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 24.11 अंक (0.45%) की बढ़त दिखी और यह 5,333.00 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 7.52 अंक (0.34%) की बढ़त के साथ 2,212.23 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 710 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 790 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.69% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 50.93 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.87% की कमजोरी दिखी और यह 53.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!