शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 231 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स शुरुआती कारोबार से अंत तक लाल निशान पर ही रहा और इसका रुख भी नीचे की ओर रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 231.94 अंक या 0.87% की कमजोरी के साथ 26,515.24 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26725.31 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26,468.59 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 90.95 अंक या 1.10% की कमजोरी के साथ 8,170.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,230.65 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,154.45 तक फिसला। आज बाजार में गिरावट का मुख्य जीएसटी समिति की बैठक रही, जिसमें रोल आउट पर आम सहमति नहीं बन पायी। इसके अलावा इसी सप्ताह में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक पर भी निवेशकों की नजर है। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 7.46% की गिरावट के साथ 16.1925 पर बंद हुआ।

दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी दिखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.11% और बीएसई स्मॉलकैप 0.73% की कमजोरी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 1.15% और निफ्टी स्मॉल 100 0.82% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी में 1.43%, एनटीपीसी में 0.82%, टीसीएस में 0.58%, सन फार्मा में 0.49% और एलऐंडटी में 0.26% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स में 3.33%, ऐक्सिस बैंक में 2.56%, बजाज ऑटो में 2.52%, टाटा मोटर्स में 2.05%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.40% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.77% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से केवल 6 शेयर हरे, 45 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा सेंसेक्स के केवल 7 शेयर हरे और 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!