शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 39 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

जॉनसन ऐंड जॉनसन में आयी बढ़त से डॉव जोंस को सबसे अधिक सहारा मिला और यह एक बार फिर से बढ़त के साथ 15वीं बार नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कल तेल में आयी बढ़त के बावजूद नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी आयी और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले ट्रेजरी यील्ड में भी बढ़त हुई।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 39.58 अंक (0.20%) की बढ़त के साथ 19,796.43 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 31.96 अंक (0.09%) की कमजोरी दिखी और यह 5,412.54 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 2.57 अंक (0.11%) की मामूली गिरावट के साथ 2,156.96 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.52% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 52.83 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 2.44% की बढ़त दिखी और यह 55.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!