शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व ने बढ़ायी दरें, गिरा अमेरिकी बाजार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी।

इसका नकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा और इसमें 2 महीनों की सबसे भारी गिरावट दर्ज की गयी। दरों में वृद्धि के साथ ही फेडरल रिजर्व ने कहा कि आने वाले साल में ब्याज दरों में उम्मीद से अधिक तेजी से वृद्धि की जायेगी। इसके अलावा तेल की कीमत में आयी कमजोरी से भी कल ऊर्जा शेयरों पर दबाव बढ़ा।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 118.68 अंक (0.60%) की बढ़त के साथ 19,792.53 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 27.16 अंक (0.50%) की कमजोरी दिखी और यह 5,436.67 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 18.44 अंक (0.81%) की मामूली गिरावट के साथ 2,253.28 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 849 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 730 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.80% की गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.04 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 3.38% की कमजोरी दिखी और यह 53.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!