शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी चमक, डॉव जोंस 19,800 के पार

गुरुवार को बैंक शेयरों में आयी मजबूती से अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

इससे पहले बुधवार को फेडरल रिजर्व द्वारा करीब पिछले 1 दशक में दूसरी बार ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने से इसमें गिरावट आयी थी। साथ ही फेडरल रिजर्व ने अगले साल में तीन बार दरों में वृद्धि के संकेत दिये हैं। साथ ही अगले वर्ष डोनाल्ड ट्रम्प के खर्च करने की योजना मुद्रास्फीति को चालू कर सकती है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.71 अंक (0.30%) की बढ़त के साथ 19,852.24 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 20.19 अंक (0.37%) की बढ़त दिखी और यह 5,456.86 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 8.75 अंक (0.39%) की मजबूती के साथ 2,262.03 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 818 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 740 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.28% की गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 50.90 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.22% की बढ़त दिखी और यह 54.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!