शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान पर बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 32 अंक नीचे

स्वास्थ्य और रियल एस्टेट शेयरों में आयी गिरावट से अमेरिकी बाजार बुधवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ।

इससे नैस्डैक और डॉव जोंस रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये थे। डॉव जोंस एक समय 20,000 के बहुत करीब पहुँच गया था, मगर इसके बाद इसमें काफी गिरावट आयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 32.66 अंक (0.16%) की कमजोरी के साथ 19,941.96 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 12.51 अंक (0.23%) की कमजोरी दिखी और यह 5,471.43 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 5.58 अंक (0.25%) की मामूली गिरावट के साथ 2,265.18 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 540 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 740 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.54% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 52.49 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.63% की गिरावट दिखी और यह 54.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!