शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, डॉव जोंस 111 अंक गिरा

बुधवार को अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

कल अमेरिकी बाजार में 2 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट आयी, जिसका प्रमुख कारण घरों की दोबारा बिक्री में भारी गिराट है। पीएचएलएक्स हाउसिंग सेक्टर कल 1.2% गिर कर अपने तीन हफ्तों के निचले स्तर पर बंद हुआ।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 111.36 अंक (0.56%) की कमजोरी के साथ 19,833.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.88 अंक (0.89%) की कमजोरी दिखी और यह 5,438.56 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 18.96 अंक (0.84%) की गिरावट के साथ 2,249.92 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 482 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 720 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.30% की बढ़त आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 54.06 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.23% की मजबूती दिखी और यह 56.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!