शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल के अंतिम कारोबारी दिन गिरा अमेरिकी बाजार

2016 के आखरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

ऐप्पल और दूसरे दिग्गज तकनीकी शेयरों में आयी गिरावट से लगातार तीसरे दिन अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मगर पूरे 2016 में इसमें काफी मजबूती दर्ज की गयी। 2016 में डॉव जोंस में 13.4% की मजबूती आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 57.18 अंक (0.29%) की कमजोरी के साथ 19,762.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 48.97 अंक (0.90%) की कमजोरी दिखी और यह 5,383.12 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 10.43 अंक (0.46%) की गिरावट के साथ 2,238.83 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 560 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.09% की मामूली गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.72 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.02% की मामूली गिरावट दिखी और यह 56.13 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!