शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) को 81 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल ने जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 81 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।

यह लक्ष्य भाव कंपनी के शेयर के मौजूदा भाव से 23% ज्यादा है। एसएमसी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2017-18 में जेएम फाइनेंशियल की प्रति शेयर आय (EPS) 48.29 रुपये होगी, जिस पर 1.68 के पीई अनुपात के मूल्यांकन पर इसने 81 रुपये का लक्ष्य भाव तय किया है।
जेएम फाइनेंशियल में निवेश के लिए एसएमसी ने तर्क दिया है कि हाल ही में इसकी सहायक कंपनी ने इंडिया होम लोन्स में 24.5% हिस्सेदारी हासिल की है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही के दौरान इसने 6 कैपिटल मार्किट और 5 एमऐंडए लेन-देन की। इसी तिमाही में कंपनी का वेल्थ मैनेजमेंट व्यापार का एयूएम बढ़ कर 21,895 करोड़ रुपये और समग्र ऋण 8,479 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। इसमें 73% (6,190 करोड़ रुपये) रियल एस्टेट और 27% (2,289 करोड़ रुपये) कॉर्पोरेट और कैपिटल सेक्टर में है। कंपनी के कारोबार की पूंजी पर्याप्तता करीब 27% है। फाइनेंसिंग कारोबार का सकल एनपीए अनुपात 0.2% और लागत के लिए आय का अनुपात 14% पर बरकरार है।
एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि कंपनी हाउसिंग फाइनेंस व्यापार में भी शुरुआत करने की योजना बना रही है, जिस पर यह पिछली 2-3 तिमाहियों से काम कर रही है। कंपनी प्रबंधन भारत में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में ग्रोथ को लेकर अति उत्साहित है और कंपनी इस पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए कदम उठायेगी। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!