शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 119 अंक उछला

साल के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कल वेरिजॉन कम्युनिकेशंस और तकनीकी कंपनियों एल्फाबेट और फेसबुक में आयी बढ़त से बाजार को सहारा मिला। राष्ट्रपति चुनावों के बाद पिछले करीब 2 महीनों में अमेरिकी बाजार में काफी मजबूती आयी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 119.16 अंक (0.60%) की मामूली बढ़त के साथ 19,881.76 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 45.96 अंक (0.85%) की बढ़त दिखी और यह 5,429.08 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 19 अंक (0.85%) की मजबूती के साथ 2,257.83 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.66% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 52.33 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 2.43% की मजबूती दिखी और यह 55.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!