शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में आयी कमजोरी, सेंसेक्स 119 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

आज मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स करीब 11 बजे लाल निशान पर चला गया। करीब सवा 2 बजे एक दायरे में कारोबार करने ते बाद इसमें एक और तेज गिरावट आयी। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 119.01 अंक या 0.44% की कमजोरी के साथ 26,759.23 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 27,009.61 का रहा जबकि दिन का निचला स्तर 26,733.33 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 30 अंक या 0.36% की बेद मामूली कमजोरी के साथ 8,243.80 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,306.85 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 8,233.25 तक फिसला। कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 0.91% की गिरावट के साथ 14.9125 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी सेक्टर में 2.8%, मीडिया और एफएमसीजी में करीब 1%, रियल्टी में 0.75% की गिरावट आयी। केवल बैंक सेक्टर 0.8%-0.9% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में यूरोपियन बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की है और एशियाई बाजार मिलेजुले बंद हुए।
दूसरी ओर भारतीय बाजार में आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.27% और बीएसई स्मॉलकैप 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी मिड 100 0.15% और निफ्टी स्मॉल 100 0.40% गिर कर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी में 1.40%, एशियन पेंट्स में 1.23%, डॉ रेड्डीज में 1.01%, एचडीएफसी बैंक में 0.82%, एचडीएफसी में 0.46% और सिप्ला में 0.43% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में इन्फोसिस में 2.50%, टीसीएस में 2.18%, विप्रो में 2.18%, आईटीसी में 1.56%, पावर ग्रिड में 1.07% और टाटा मोटर्स में 0.83% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इसके अलावा सेंसेक्स के 13 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!