शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 76.42 अंक गिरा

सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में एसऐंडपी पर ऊर्जा और वित्तीय शेयरों में आयी कमजोरी से दबाव बढ़ा। दूसरी हेल्थकेयर शेयरों में आयी मजबूती से नैस्डेक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निवेशक 20 जनवरी को डॉनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले शांत दिखे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 76.42 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 19,887.38 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 10.76 अंक (0.19%) की बढ़त दिखी और यह 5,531.82 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 8.08 अंक (0.35%) की मामूली गिरावट के साथ 2,268.90 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 640 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 660 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.91% की कमजोरी आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.96 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 3.93% की गिरावट दिखी और यह 54.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!