शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 173 अंक मजबूत

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज सेंसेक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की और अंत तक मजबूती के साथ ही कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 173.01 अंक या 0.65% की मजबूती के साथ 26,899.56 पर बंद हुआ। आज इसका उच्च स्तर 26,914.95 का रहा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 26,804.17 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 52.55 अंक या 0.64% की मजबूती के साथ 8,288.60 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य यह 8,293.80 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,261.00 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 1.84% की गिरावट के साथ 15.1950 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑटो सेक्टर में करीब 1% की मजबूती आयी।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूती दिखने को मिली, जिससे आज के कारोबार में बाजार को काफी सहारा मिला। बीएसई मिडकैप में 0.80% और बीएसई स्मॉलकैप 0.70% की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.75% और निफ्टी स्मॉल 100 1.12% की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज अदाणी पोर्ट्स में 3.25%, टाटा मोटर्स में 2.99%, टाटा स्टील में 2.10%, एशियन पेंट्स में 1.54%, एचडीएफसी बैंक में 1.46% और आईटीसी में 1.26% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 1.17%, डॉ रेड्डीज में 0.58%, एचडीएफसी में 0.47%, एनटीपीसी में 0.43%, ल्युपिन में 0.21% और सिप्ला में 0.20% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 35 शेयर हरे और 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि एक शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 हरे और 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!