शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डेक 26 अंक ऊपर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों के बाद सरकारी बॉन्ड, डॉलर और सोने ने उम्मीद के विपरीत प्रदर्शन किया है। इस बीच कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में डॉव जोंस 0.1% और एसऐंडपी 0.2% गिर कर बंद हुए, जबकि नैस्डेक 1% मजबूत हुआ।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.27 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 19,885.73 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 26.63 अंक (0.48%) की बढ़त दिखी और यह 5,574.12 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 4.2 अंक (0.18%) की हल्की बढ़त के साथ 2,274.64 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.22% की गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 52.27 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 1.01% की गिरावट दिखी और यह 55.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!