शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प के पद संभालने से पहले अमेरिकी बाजार में गिरावट

डॉव जोंस के लगातार पाँचवे कारोबारी सत्र में गिरने के साथ ही गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

शुक्रवार को चयनित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पद संभालेंगे। ट्रम्प अमेरिका के उन राष्ट्रपतियों में से एक होंगे जिनके चुनाव जीतने से बाजार में खासी तेजी दर्ज की गयी। बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी में चुनाव नतीजों के बाद से 5.8% की बढ़त हुई है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 72.32 अंक (0.37%) की गिरावट के साथ 19,732.40 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 15.58 अंक (0.28%) की कमजोरी दिखी और यह 5,540.08 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 8.2 अंक (0.36%) की मामूली गिरावट के साथ 2,263.69 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 630 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछला 20 कारोबारी दिनों का यह आँकड़ा औसतन 610 करोड़ शेयरों का रहा है।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.56% की मजबूती आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 51.37 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.44% की मामूली बढ़त दिखी और यह 54.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!