शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 94 अंक चढ़ा

डॉनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी।

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति ट्रम्प ने कल अपने भाषण में अपनी नीतियों का जिक्र करने के अलावा कहा कि आज का दिन लोगों के देश का शासक बनने के रूप में याद रखा जायेगा। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर भी पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की नीतियों को हटा कर राष्ट्रपति ट्रम्प की नीतियों को अपडेट कर दिया गया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 94.85 अंक (0.48%) की बढ़त के साथ 19,827.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 15.25 अंक (0.28%) की बढ़त दिखी और यह 5,555.33 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 7.62 अंक (0.34%) की मजबूती के साथ 2,271.31 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 720 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में यह आँकड़ा 657 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.00% की मजबूती आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 52.42 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 2.40% की मजबूती दिखी और यह 55.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!