शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे सत्र में चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 174 अंक हुआ मजबूत

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स पूरे कारोबार के दौरान हरे निशान पर ही रहा। सत्र के अंत में आज सेंसेक्स 174.32 अंक या 0.63% की मजबूती के साथ 27,882.46 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 27,980.39 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 27,759.48 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 38.50 अंक या 0.45% की मजबूती के साथ 8,641.25 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,672.70 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,606.90 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक 5.50% की बढ़त के साथ 16.0050 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में 1,401 शेयर बढ़त, 1,387 शेयर लाल निशान और 288 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। आज के कारोबार में कई दिनों से दबाव में रहने वाले आईटी सेक्टर में मजबूती दिखी। दूसरी ओर एफएमसीजी और रियल्टी कमजोर स्थिति में रहे।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में भी मजबूत कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.64% और बीएसई स्मॉलकैप 0.53% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.87% और निफ्टी स्मॉल 100 0.77% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज आईसीआईसीआई बैंक में 4.74%, भारती एयरटेल में 3.82%, एनटीपीसी में 3.33%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.78%, एचडीएफसी में 2.60% और मारुति सुजुकी में 2.15% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में आईटीसी में 2.78%, ल्युपिन में 1.77%, विप्रो में 1.55%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.53%, एशियन पेंट्स 0.84% और सिप्ला में 0.76% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 32 शेयर हरे और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 1 शेयर बिना बदलाव के बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 हरे और 11 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!