शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजट के बीच बाजार शांत, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट

संसद में केंद्रीय मंत्री के बजट भाषण के बीच बाजार स्थिर नजर आ रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सपाट हैं। इसके पहले दोनों ही प्रमुख सूचकांकों ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की थी। आज सेंसेक्स 14 अंक की बढ़त के साथ 27,669.08 और निफ्टी 10 अंक ऊपर 8,570.35 पर खुला। कल बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी थी, जिसमें सेंसेक्स 193 और निफ्टी 71 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के आखिर तक बाजार पर बजट का सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ने की पूरी संभावना है। फिलहाल करीब सवा 12 बजे सेंसेक्स 1.44 अंक नीचे 27,654.52 और निफ्टी 10.20 की मामूली गिरावट के साथ 8,551.10 पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!