शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 19,900 अंक के नीचे बरकरार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मामूली बदलाव के बाद डॉव जोंस और नैस्डैक लाल, जबकि एसऐंडपी हरे निशान पर बंद हुआ। उपभोक्ता स्टेपल कंपनियों में आयी तेजी से कल वित्तीय क्षेत्र के लिए गिरावट की राह तैयार हुई और बाजार में सख्त रेंज में कारोबार हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.03 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 19,884.91 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6.45 अंक (0.11%) की मामूली गिरावट दिखी और यह 5,636.20 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) हरे निशान पर सपाट 2,280.85 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.64% की गिरावट आयी और यह डब्लूटीआई क्रूड 53.54 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में 0.42% की गिरावट दिखी और यह 56.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार मिलाजुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!