शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के लिए 182-184 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 193-195 रुपये के स्तरों पर ऊपरी लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 176 रुपये के नीचे रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 03 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 186.45 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 109.35 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 03 फरवरी 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 187.25 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 157.94 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले सप्ताह बैंक निफ्टी में तेजी दक्ज की गयी थी और बैंकिंग सेक्टर का हिस्सा होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा को भी उस तेजी का लाभ मिला। इसके अलावा कुछ समय तक एक दायरे में ठहरने के बाद यह वॉल्यूम के साथ तेजी से ऊपर चढ़ा, जो निकट भविष्य में इसमें तेजी बने रहने और लक्ष्य को प्राप्त करने का संकेत है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!