शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) के लिए 103-104 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 111-113 रुपये के स्तरों का ऊपरी लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 100 रुपये के नीचे रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 03 फरवरी को एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 104.70 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 48.25 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 01 नवंबर 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 109.15 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 86.58 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अपने 52 हफ्तों के शिखर (109) पर पहुँचने के बाद यह 80 के स्तर तक गिरा। फिर दोबारा वॉल्यूम के साथ इसने तेजी से ऊपर उठना शुरू किया और वापस मुड़ कर नहीं देखा, जो आने वाले दिनों में इसके और ऊपर बढ़ने की क्षमता को दर्शाता है। एसएमसी ने उम्मीद जतायी है कि यह निकट भविष्य में अपने 52 हफ्तों के शिखर को पार करके लक्ष्य तक पहुँच सकता है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!